कारगिल विजय दिवस पर खालसा कॉलेज माहिलपुर के एनसीसी कैडेट्स ने शहीद सिपाही दीपक कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Punjab

 होशियारपुर, (  तरसेम दीवाना  ) – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर की एनसीसी इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. परविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व एवं लेफ्टिनेंट (डॉ.) दीपक के प्रबोधन में कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर जैजों दोआबा में एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले कारगिल शहीद सिपाही दीपक कुमार जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस गौरवमयी कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर के एनसीसी  कैडेट्स और  8 पंजाब बटालियन, फगवाड़ा की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय के निर्देशन में सूबेदार विनोद सिंह राणा ने शहीद की शहादत को नमन करते हुए देश सेवा के संकल्प को दोहराया। लेफ्टिनेंट डॉ. दीपक ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के नायकों के अदम्य साहस की गाथाएं साझा कीं और शहीद सिपाही दीपक कुमार जी के सर्वोच्च बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह के दौरान जैजों दोआबा के सरपंच प्रवीण कुमार संधू, पंच रेणु बाला, अश्वनी खन्ना, ए.एस.आई. प्रवीण कौर एवं ए.एस.आई. सुरजीत कुमार आदि उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं और माहौल देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *